काशीपुरः लाखों रुपये हड़पने के दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। जमीन बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी से करीब 37 लाख रुपये हड़पने के दो आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी प्रथम एडीजे ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी है।

यह भी पढ़ें- काशीपुर: राइस मिलर को ठेकेदार ने रंगदारी के लिए धमकाया, केस दर्ज

प्रकाश सिटी निवासी अर्चना ने 11 मार्च 2023 को आईटीआई थाने में बरखेड़ापांडे निवासी सुमैर कौशिक, मलिक कॉलोनी, रुद्रपुर निवासी नीरज शर्मा, कातिब मौ. अली, सुभाष नगर निवासी अजय शर्मा, खड़कपुर निवासी सुखलेश आजाद, ठाकुरद्वारा निवासी खालिद, इकराम, युसूफ व अफजाल समेत दस लोगों के खिलाफ जमीन के बैनामे के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 37 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

आरोप है कि इन लोगों ने जमीन का सौदा कर तीन चेकों के माध्यम से 25.50 लाख, 10 लाख और 2.30 लाख रुपये के चेक से भुगतान प्राप्त कर लिया और उसके नाम जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। इस मामले में दो आरोपियों सुमैर कौशिक व नीरज शर्मा की ओर से उनके अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसे सुनवाई के बाद प्रथम एडीजे विनोद कुमार ने खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें- काशीपुर: दावत से लौट रहे परिवार के साथ की अभद्रता, विरोध करने पर दबंगो ने घर में घुसकर की मारपीट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका