नैनीताल: 15-16 जुलाई को लेक सिटी मनाएगी हरेला महोत्सव
नैनीताल, अमृत विचार। लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने हरेला महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए क्लब के पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक करके सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी है। क्लब की अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन ने बताया कि 15 व 16 जुलाई को गोवर्धन हॉल मल्लीताल में हरेले महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। 15 जुलाई को सुबह 11 बजे शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गोवर्धन हॉल में संपन्न होगी। महोत्सव का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य द्वारा किया जाएगा। शोभा यात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी वंदना सिंह करेंगी।
महोत्सव को भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इनमें सांस्कृतिक समिति का संयोजक दीपा पांडे, वित्त समिति का संयोजक कविता त्रिपाठी, आवाज समिति का संयोजक मीनू बुधलाकोटी, भोजन समिति का संयोजक तनु सिंह, शोभा यात्रा का संयोजक रानी साह, प्रचार प्रसार समिति का संयोजक जीवंती भट्ट, सोशल मीडिया का संयोजक रेखा जोशी, स्वागत समिति का संयोजक ज्योति ढोडीयाल, मंच व्यवस्था का संयोजक दीपा रौतेला को बनाया गया है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड की जौनसार हिलजात्रा नंदा राज जात आदि लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में सचिव रमा भट्ट, दीपा पांडे, खष्टी बिष्ट, डॉ. पल्लवी किशोर, प्रेमा अधिकारी, बंटी भट्ट, तुसी साह आदि मौजूद रहे।
