हल्द्वानी: हैड़ाखान मार्ग 4 घंटे बंद रहा, सिमलिया सड़क में हवा में लटका ट्रक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला जारी है इसी क्रम में हैड़ाखान मार्ग की सिमलिया सड़क खस्ताहाल अवस्था में पहुंच चुकी है। सिमलिया मार्ग में सरिया से लदा हुआ ट्रक हवा में झूलने लगा जिसे क्रेन के माध्यम से निकाला गया। 

शनिवार को हैड़ाखान मार्ग करीब 5 घंटे तक मार्ग बाधित रहा इस दौरान आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। लोनिवि की ओर से पोकलैंड मशीन व जेसीबी के माध्यम से घंटों मार्ग से मलबा हटाया गया तब कही जाकर दो पहिया वाहनों का निकलना हुआ वहीं चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगी रही। वहीं एक दो पहिया चालक सवार घंटो कीचड़ में फंसा रहा जिसे मार्ग में तैनात कर्मियों के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

हैड़ाखान मार्ग पर सुबह 6 बजे से जेसीबी व पोकलैंड मशीनों के जरिए मार्ग से मलबा हटाने काम शुरू होकर 11 बजे तक चलता रहा। वहीं मौके पर भीमताल विधान सभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा पहुंच कर मार्ग जायजा लिया व अधिकारियों के निर्देश दिए की मार्ग से मलबा हटाने का कार्य जारी रखे व खतरा बढ़ने की स्थिति में आवागमन रोकने के भी निर्देश दिए। इधर लोनिवि नैनीताल प्रांतिय खंड सके ऐई मनोज पांडे ने बताया कि बारिश के चलते मलबा आने से मार्ग करीब 5 घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान पौकलैंड मशीन व जेसीबी के सहारे मार्ग से मलबे को हटाया गया। 

 

संबंधित समाचार