Performance Grading Index 2021-22: प्रदेश ने मारी छलांग, 35वें स्थान से मिला 9वां स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। Performance Grading Index 2021-22 के तहत प्रदेश में शिक्षा का स्तर, गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर से छलांग लगाई है। उत्तराखंड देशभर में शिक्षा में परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआइ) में अग्रणी प्रदेशों में सम्मिलित हो सकता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से वर्ष 2021-22 के लिए जारी परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में प्रदेश को नौवा स्थान मिला है।

प्रदेश ने पिछले पीजीआइ 2020-2021 की तुलना में प्रदेश ने अपनी ग्रेडिंग में 35वें स्थान पर था। यद्यपि शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता के मामले में प्रदेश के बच्चों का प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं है। यह सबसे निचले पायदान से मात्र दो श्रेणी ऊपर आकांक्षी-एक में है।

प्रदेश के सामने दूसरी सबसे बड़ी चुनौती शिक्षा के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने की है। पिछली पीजीआइ ग्रेडिंग में भी इस श्रेणी में राज्य का प्रदर्शन सबसे लचर था। इसका खामियाजा सबसे निचले प्रदर्शन के रूप में सामने आया था। अब बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही इससे संबंधित सूचनाओं को आनलाइन पोर्टल में दर्ज करने की व्यवस्था में भी सुधार हो रहा है।

उत्तराखंड शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में स्थिति सुधरी है। आने वाले वर्षों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Dehradun News: UCC पर सियासत तेज, आज होगी महत्वपूर्ण बैठक, कैबिनेट विस्तार से राजनीति तेज

 

संबंधित समाचार