World Cup 2023 : वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम! खेल मंत्री अहसान मजारी ने दी गीदड़भभकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप पांच अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारत में खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान को अपने लीग के 8 मैच चार शहरों हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में खेलना हैं। लेकिन, वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम के भाग लेने पर संशय है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल जारी होने के बाद कहा था कि वो सरकार से अनुमति मिलने के बाद अपनी टीम को भारत भेजेगा। अब पाकिस्तान के खेल मंत्री अहसान मजारी ने भारत को गीदड़भभकी दी है। मजारी ने कहा कि अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से बचता है, तो उनका देश वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगा। 

पाकिस्तान के खेल मंत्री एहसान मजारी ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि भारत भी एशिया कप मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की मांग को छोड़े वरना हम भी वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भारत नहीं जाएंगे।' मजारी का बयान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से हाई लेवल कमेटी बनाने के एक दिन बाद आया है। यह कमेटी ही वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर फैसला करेगी।

अहसान मजारी ने कहा, 'प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उसमें मेरे साथ कुल 11 मंत्री हैं। पाकिस्तान को भारत जाकर क्रिकेट खेलना चाहिए कि नहीं, हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और अपनी सिफारिश प्रधानमंत्री को भेजेंगे। उसी के आधार पर प्रधानमंत्री वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भेजने का अंतिम फैसला लेंगे।'

शहबाज शरीफ ने गठित की है कमेटी
शहबाज शरीफ की ओर से गठित कमेटी में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, खेल मंत्री अहसान मजारी, मरियम औरंगजेब, असद महमूद, अमीन उल हक, कमर जमान कैरा और पूर्व राजनयिक तारिक फातमी शामिल हैं। संबंधित मंत्रियों ने पीसीबी को पहले ही संकेत दे दिए हैं कि एक उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल भारत भेजा जाएगा, जो उन वेन्यू का निरीक्षण करेगा जहां पाकिस्तान को मैच खेलने हैं। 

ये भी पढ़ें : World Cup 2023: भारत में विश्वकप खेलेगा पाकिस्तान या नहीं? बिलावल भुट्टो करेंगे फैसला

 

 

 

संबंधित समाचार