युवाओं की जागरूकता से ही पर्यावरण को मिलेगा संरक्षण : विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के श्रावस्ती रोड पर स्थित सेठ जयपुरिया स्कूल में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इससे पूर्व निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बहराइच शहर के सेठ जयपुरिया स्कूल में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रहीं। विधायक ने विद्यालय परिसर में नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाकर वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद पौधरोपण पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सदर विधायक शामिल हुईं। विधायक ने निबंध प्रतियोगिता में अव्वल वाले वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यदि युवा पीढ़ी पर्यावरण के प्रति जागरूक हो जाएगी तो इसका संरक्षण आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बढ़-चढ़कर और लगाने चाहिए साथ ही उनके सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं प्रभागीय वन अधिकारी डीएफओ संजय शर्मा ने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पौध लगाएं। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉक्टर हेमलता तिवारी, प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह, रेंजर मोहम्मद साकिब, वन सुरक्षा प्रभारी दीपक सिंह, आमिर, प्रवेश, सुजीत कुमार सत्येंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बहराइच: होटलकर्मी का नाले में मिला शव, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार