रामनगर: महादेव के पुष्प बंगला श्रंगार देखने उमड़ पड़े श्रद्धालु  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पशुपति नाथ शिवलिंग का फूलो से श्रगार रहा मुख्य आकर्षण      

रामनगर, अमृत विचार। भगवान शिव के अतिप्रिय श्रावण माह में "भगत शंकर के" टीम द्वारा नगर के प्रचीन श्री रामा मंदिर में  महादेव का भव्य पुष्प बंगला श्रंगार देखने भक्तों की भीड़ देर रात तक उमड़ती रही।

बता दें कि स्वयंभू श्री रामेश्वर महादेव भगवान का श्रावण माह के प्रथम सोमवार को पुष्प बंगला श्रृंगार किया गया। जिसमे महादेव श्री पशुपतिनाथ शिवलिंग का फूलों की श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान बाहर से आये प्रसिद्व कलाकारों द्वारा भगवान शिव के प्रसिद्ध भजनों का  सूंदर गायन तो किया ही गया साथ ही कलाकारों द्वारा शिव जी, एवम गंगा अवतरण  भव्य झांकी की प्रस्तुति कि गयी एवं भारी जनसमूह की उपस्थिति से कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल शिवमय हो गया।

श्री रामा मंदिर की छटा फूलों एवं बिजली की सजावट से देखते ही बन रही थी तथा आये शिव भक्तों ने टीम "भगत शंकर के" आयोजन की प्रशंसा की। तत्पश्चात टीम के सदस्यों द्वारा महा आरती की गयीं तथा लोगों को  प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान दीपक कोठीवाल,मनीष अग्रवाल, हनी अग्रवाल,ईशान अग्रवाल, शलभ मित्तल ,राहुल अग्रवाल ,तुषार अग्रवाल,ऋषि अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,नीरज अग्रवाल, अतुल कुमार,विकासअग्रवाल ,देवेशसिंघल,अंकुर गोयल,रूपेश अग्रवाल, रुचिर अग्रवाल, पुनीत शर्मा,अंशुल मित्तल,मनु अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल ब्यवस्था बनाये रखने में ब्यस्त दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: गदरपुर: नदी में बहे बुजुर्ग किसान का शव बरामद
 

संबंधित समाचार