Bareilly: इंडो अरब कांफ्रेंस में भाग लेंगे मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को दिल्ली में होने वाली इंडो अरब इंटरनेशनल कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी रवाना हो गए। इस कांफ्रेंस में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और मुस्लिम वर्ल्ड अरब लीग के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुल करीम मुख्य अतिथि होंगे।
कांफ्रेंस में देश भर के उलमा, बुद्धिजीवी और स्कॉलर्स को बुलाया गया है। रुहेलखंड क्षेत्र से मौलाना शहाबुद्दीन रजवी मुस्लिम स्कॉलर और मशहूर लेखक की हैसियत से भाग लेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा रात्रि भोज में देश की 25 नामवर शख्सियत में मौलाना भी आमंत्रित हैं। यह कार्यक्रम खुसरो फाउंडेशन दिल्ली की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- बरेली: मुस्तकीम ने राहुल बनकर महिला से दोस्ती के बाद किया दुष्कर्म, FIR
