रामनगर: संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक की मौत से घर मे मचा कोहराम      

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजनों ने महिला व उसके साथियों पर लगाया हत्या का आरोप

रामनगर, अमृत विचार। मध्यरात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मृत्यु हो जाने के चलते परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला व एक युवक को पूछताछ हेतू हिरासत मे लेकर जाॅच प्रारम्भ कर दी है।

मौहल्ला बम्बाघेर, पुरानी आबकारी निवासी मुख्तयार अंसारी पुत्र अब्दुल जब्बार ने पुलिस  के समक्ष आरोप लगाया कि सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि डेढ़ बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके 21 वर्षीय पुत्र मोनीश अंसारी का शव चिकित्सालय में रखा हुआ है तथा जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें मौके पर अपने पुत्र का रक्तरंजित शव मिला तथा शव के साथ एक महिला व एक युवक पूर्व से मौजूद थे।

परिजनों ने नामजद तहरीर देते हुये महिला व उसके साथियों पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया। मृतक तीन बहिनो का इकलौता भाई था जिसकी मौत की सूचना से परिजनों  में कोहराम मच गया। एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस एक महिला सहित कुछ संदिग्धों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: सोमवार से लापता युवक का शव जंगल में लटका मिला

 

संबंधित समाचार