समाजवाद और अम्बेडकरवाद पर आधारित था बाबू जी का चिंतन : अरविंद सेन
सपाइयों ने स्व.मित्रसेन यादव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के बैनर तले सपा कार्यकर्ताओं द्वारा राम कलप इंटर कॉलेज में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर स्वर्गीय मित्रसेन यादव की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि आईपीएस अरविंद सेन यादव द्वारा मित्रसेन यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वर्गीय मित्रसेन यादव से जुड़े बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरविन्द सेन ने कहा कि स्व. बाबू जी का चिंतन साम्यवाद अम्बेडकरवाद और समाजवाद पर आधारित था। उनका संघर्ष सामंतवाद पूंजीवाद एवं फिरकापरस्ती के खिलाफ था। इसी पर आधारित उनका जीवन संघर्ष था।
जिला अध्यक्ष महिला सभा की सरोज यादव स्व. मित्रसेन की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा वह समता- समानता- समरसता को मानने वाले जननायक पुरुष थे। अध्यक्षता सपा नेता छोटे लाल यादव ने की। उन्होंने कहा कि बाबू जी का संघर्ष समाजवादी विचारधारा को देश में स्थापित कर समाज के निचले पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना था। इसलिए इस मौके पर उनके विचारों के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प ही उनको सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।
समारोह में पूर्व प्रधान तुलसीराम यादव, डा.हनुमंत यादव, डा. राम सहाय वर्मा, हितलाल कोरी, राजेश उपाध्याय, रियासत अली शिवप्रसाद तिवारी, देवबख्स तिवारी, रामकेवल यादव, राम राज अंकुर यादव नागेश्वर नाथ कोरी, शिवा, पंकज यादव राजदेव यादव प्रधानाचार्य रामकलप इन्टर कॉलेज आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
ये भी पढ़ें - भाजपा को टमाटर का ‘लाल’ रंग देखते ही समाजवादियों की याद आती है : अखिलेश
