हल्द्वानी: घंटों अघोषित बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते 2 दिनों से रात 9 बजे से 12 तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है। बीते दिवस हल्द्वानी शहर में 3 घंटा बिजली गुल रही। रात 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई लेकिन उसके बाद भी बिजली का आना-जाना लगा रहा। बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे नवीन पांडेय ने बताया कि दिन में कोचिंग के बाद रात में पढ़ने के मौका मिलता है, तो बिजली चली जाती है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है। इधर नगरीय अधिशाषी अभियंता एसके तिवारी ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते नदियों में सिल्ट आने से बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। मुख्यालय से ही बिजली काटने के निर्देश मिलते हैं, जिसके चलते मजबूरन शटडाउन लेना पड़ता है।  

संबंधित समाचार