प्रयागराज : बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । बारा थाना अंतर्गत लोहगरा केवटान बस्ती में एक युवक घर में झगड़े के बाद बिजली के हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया। उसकी इस हरकत से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर बारा पुलिस और एसीपी बारा मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।

लोहगरा के केवटान बस्ती निवासी छोटू उर्फ़ अनिल कुमार बिंद पुत्र राजाराम बिंद घरवालों से झगड़ा करने के उपरांत वह बिजली की हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। इससे ग्रामीण सकते में आ गए। उन्होंने इसकी सूचना बारा थाना को दी तो प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सोनकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

एसीपी बारा संतलाल सरोज भी वहां पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद किसी प्रकार युवक को नीचे उतारा गया। एसीपी ने बताया कि युवक शराब पीकर बिजली के टावर पर चढ़ जाता है, इस बाप ये चौथी बार चढ़ा है, परिवार के लोग भी उससे परेशान हैं।

ये भी पढ़ें - गोंडा : युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार