बरेली: नहीं बन पाए डिप्लोमा कोर्स के प्रश्न पत्र, परीक्षा टली
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 11 सितंबर से होने वाली डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार नहीं हो पाने की वजह से टालनी पड़ी है। गुरुवार को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।जिसमें अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित करने का हवाला दिया गया है। …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 11 सितंबर से होने वाली डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार नहीं हो पाने की वजह से टालनी पड़ी है। गुरुवार को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।जिसमें अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित करने का हवाला दिया गया है।
रुविवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। इसमें पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस (पीजीडीसी) मास कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नालिज्म, फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, क्लीनिकल पैथोलॉजी, प्रोफेशनल बायोटेक्नोलॉजी, योगा, माइक्रोबायोलॉजी, अरबिक समेत करीब 27 डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं।
प्रश्नपत्र तैयार होने के बाद नए सिरे से इनकी स्कीम जारी की जाएगी। इससे पहले प्रशासन इन डिप्लोमा कोर्स को अपनी स्कीम में भी शामिल करना भूल गया था। तब समाजवादी छात्रसभा के फैज मुहम्मद ने अपने मांग पत्र में इसका जिक्र किया गया था। बाद में विवि ने संशोधित स्कीम जारी की थी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम में कुछ बदलाव होना है। इस कारण परीक्षा स्थगित की गई है। जल्द ही संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
