सहारनपुर में बारिश से ढहा कच्चा मकान, महिला की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर, अमृत विचार। जिले के नागल क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कच्चा मकान भरभरा का ढह गया जिसके मलबे में दब कर एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में रूक रूक कर हो रही बारिश के बीच कोटा गांव निवासी महिला सरला देवी (50) का कच्चा मकान सुबह करीब नौ बजे भरभरा कर ढह गया जिसके मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। उसी दौरान उसका देवर विजयपाल राणा पशुओं के लिए भूसा लेने के लिए आया था वह भी गिरते मकान की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मृतका का इकलौता बेटा लोकेश राणा हरिद्वार से कांवड़ लेकर पूरा महादेव गया हुआ था। मां की मौत की सूचना पाकर लोकेश राणा मुजफ्फरनगर से गांव लौटा। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। सदर तहसील सहारनपुर से पहुंचे नायब तहसीलदार नितिन कुमार ने बताया कि महिला की ओर से कुछ माह पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनवाने का आवेदन किया हुआ थां। दैवीय आपदा के तहत मृतका के आश्रित को चार लाख रूपए की मुआवजा राशि दी जाएगी और घायल विजय पाल राणा को पचास हजार रूपए की सहायता की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -बहराइच में टप्पेबाज ले उड़े 7.50 लाख कैश, एटीएम में पैसा लगाने जा रहे थे कर्मचारी 

संबंधित समाचार