काशीपुर: दहेज में 20 लाख रुपये मांगने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांगने और मारपीट कर घर से बच्चों सहित निकालने का आरोप लगाया है। थाना आईटीआई निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नवंबर 2015 में उसका विवाह राहुल कुच्छल निवासी थाना सिहानी, गाजियाबाद के साथ हुआ था।

आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति व ससुराली उसको कम दहेज लाने के बात बोलकर प्रताड़ित करने लगे। साथ ही उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके मायके में आकर उससे व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार