Rudrapur News: अंजनी विहार में जलभराव की समस्या से भड़के लोग, डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन
रुद्रपुर, अमृत विचार। फूलसुंगा वार्ड एक के अंजनी विहार में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इससे नाराज लोगों ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।
बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे लोगों का कहना है कि उनकी कालोनी में न तो सड़क की सुविधा और न ही नाली की। इस कारण बारिश के मौसम में यहां जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। जलभराव होने से लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
खासकर स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में। उन्होंने जनहित में जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। इस अवसर पर रीता जोशी, ज्योती, लीलावती, चन्ना देवी, चंपा देवी, ममता देवी, दुर्गा देवी, उमेश, कंचन खाती, लता जोशी, कमला पांडेय, उर्मिला, रेखा, उमा देवी, कविता जोशी, सीमा, प्रीति समेत कई लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बारिश ने रोकी हिमाचल से टमाटर की आवक, 160 रुपया प्रति किलो पहुंचा भाव
