Bajpur Accident: कार व बाइक की जोरदार भिड़ंत, युवक घायल, इलाज जारी
बाजपुर, अमृत विचार। कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में उपचार भर्ती कराया गया।
बुधवार की सुबह निवासी बेरिय दौलत भजुआ नगला मनिंदर सिंह पुत्र इंदर जीत सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर बाजपुर किसी आवश्यक कार्य के लिए आया हुआ था।
रामराज रोड के समीप कार से टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस आनन-फानन में राहगीरों की मदद से बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें- Bajpur News: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
