कोटद्वार: बाढ़ और भू-कटाव के कारण टूटा पुल, युवक बहे, 1 का शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोटद्वार, अमृत विचार। कोटद्वार से सात किलोमीटर दूर स्थित मोटाढाक में मालन नदी बहती है। नदी के ऊपर डबल लेन पुल बनी है जो बाढ़ और भू-कटाव के चलते गुरुवार को टूट गया। पुल टूटने के कारण नदी में युवक बह गए। प्रशांत उर्फ निक्की डबराल (40) पुत्र प्रकाश डबराल निवासी हल्दूखाता का शव पुल से नौ किलोमीटर दूर से बरामद किया गया। दो लोगों के लिए एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी है। 

हादसे के दौरान पुल का एक पिलर धंसने से उसके बीच का एक हिस्सा (स्पान) टूटकर नदी में समा गया, जबकि दूसरा भी ढहने के कगार पर है। पुल टूटने से पहले उफनाई नदी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा थे। इसी दौरान पुल के बीच का एक हिस्सा टूट गया। दो लोग रेलिंग पकड़े हुए थे जिससे वह बच गए जबकि तीसरा युवक उफनती नदी में बह गया। अन्य लोगों में भागकर जान बचाई। पुल टूटने से लालढांग समेत हल्दूखाता के 35 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कटा गया है। 

यह भी पढ़ें: Dehradun News: उत्तराखंड में बनेगा हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, CM धामी ने दिये दिशा-निर्देश

 

 

संबंधित समाचार