बरेली: गोवंश पशुओं का कटानकर मांस बेचने पर पुलिस का एक्शन, तीन तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। गोवंश पशुओं का कटान कर उनके मांस को बेचने वाले तीन तस्करों के विरुद्ध सीबीगंज पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि तिलीयापुर के रहने वाले हनीफ, कल्लू व थाना इज्जतनगर के करमपुर चौधरी का लाइक गोवंशीय पशुओं का कटान करते हैं। इनके विरुद्ध सीबीगंज थाने में गौ संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। यह लोग बार-बार पुलिस की चेतावनी के बाद भी गोवंश पशुओं की हत्या में संलिप्त रहते थे। 

साथ ही उनका मांस बेचकर अपनी संपत्ति बना ली। गैंग का सरगना हनीफ़ को बनाया गया है और कल्लू व लईक के सदस्य बताए गए हैं। सीबीगंज पुलिस की ओर से तीनों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बरेली तैयार, फसरों को निवेशकों के संपर्क में रहने का निर्देश

संबंधित समाचार