Dehradun News: 25 जुलाई से शुरू हो सकती है दून-पिथौरागढ़ की फ्लाइट, DGCA ने किया दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने के लिए विमानन कंपनी फ्लाईबिग औपचारिकता पूरी करने में जुटी है। फ्लाइट के संचालन के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट का दौरा किया है। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद 25 जुलाई से यह उड़ान शुरू हो सकती है। हालांकि, इसमें खराब मौसम बाधा बन सकता है।

दरअसल, फ्लाईबिग पहली बार देहरादून एयरपोर्ट से अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट पर कंपनी की तरफ से जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कंपनी का 17 सीटर विमान 30 जून को ही एयरपोर्ट पहुंच चुका है। कंपनी ने एयरपोर्ट पर अपना सेटअप भी लगभग बना लिया है। इस सेटअप को डीजीसीए की अनुमति की जरूरत है। इसके लिए डीसीजीए की टीम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक बार दौरा कर कंपनी के सेटअप का जायजा ले चुकी है।

एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि डीजीसीए की टीम एक दौर का निरीक्षण कर चुकी है। अनुमति मिलते ही फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी। फ्लाइट शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियतें होगीं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बारिश ने बरपाया कहर, कोटद्वार में मालन पुल टूटा, कई गांव का संपर्क कटा

 

संबंधित समाचार