हल्द्वानी: कल 14 जुलाई को भी बंद रहेंगे स्कूल
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारी बारिश के चलते एक बार फिर डीएम नैनीताल ने कल 14 जुलाई को सभी सरकारी गैर, सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। लगातार हो रही बारिश और मौसम के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जैसा कि आप देख ही रहें कि आज सुबह से ही नैनीताल और जिले के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है ऐसे में डीएम वंदना सिंह द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश निर्गत किया है।
