हल्द्वानी: अब 18 जुलाई को खुलेगा स्कूल...क्योंकि... जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए शासन ने 14-15 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। इस बार दिए अवकाश में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापक-कर्मचारी को भी अवकाश दिया गया है। पूर्व में अवकाश केवल बच्चों के लिए ही होता था। शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों के लिए अवकाश नहीं होता था। 16 जुलाई को रविवार और 17 जुलाई को हरेला पर्व का अवकाश है। ऐसे में अब राज्य में 18 जुलाई को स्कूल खुलेंगे।

