हरिद्वार: विस्फोटक मिलने की सूचना पर मचा तहलका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। एक तरफ कांवड यात्रा अपने पूरे सबाब पर है और दूसरी तरफ रुड़की में एक शिविर के पास विस्फोटक मिलने की सूचना से तहलका मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हैंड ग्रेनेड जैसी कोई वस्तु मिली है। सूचना मिलते ही एटीएस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पहले भी यहां सेना की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले निष्क्रिय बम आदि मिल चुके हैं। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि कोई पुरानी संदिग्ध वस्तु मिली थी। सूचना पर एटीएस टीम द्वारा बारीकी से जांच कर रही है। एहतियात के तौर पर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर भी जांच कराई जा रही है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

संबंधित समाचार