देहरादून: किशोरी से अपहरण के बाद दुष्कर्म, आरोपी अमरोहा से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून,अमृत विचार। कोतवाली विकास नगर क्षेत्र निवासी एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने अमरोहा (उत्तर प्रदेश) निवासी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने अमरोहा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, विकास नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गांव मुकर्रमपुर, अमरोहा देहात, जिला ज्योतिबाफुले नगर निवासी चेतन (22) पुत्र हेतराम उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चेतन के खिलाफ धारा 363/376 आईपीसी व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली विकासनगर के उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाई की टीम ने आरोपी चेतन को अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

संबंधित समाचार