Khatima News: गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से व्यापारियों में रोष, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खटीमा, अमृत विचार। चकरपुर क्षेत्र के टनकपुर हाइवे पर कुटरी स्थित सरकारी अस्पताल के पास गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण व व्यापारी एकत्र हुए और चकरपुर पुलिस को सूचना दी। एसआई रूबी मौर्य ने मौके पर पहुंचकर गोवंशीय पशु के अवशेष को कब्जे में लिया।
व्यापारियों व ग्रामीणों ने मामले में तत्काल जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। इसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश जोशी के नेतृत्व में नरेश कुमार विश्वकर्मा, रवींद्र बंसल, सुधीर कुमार वर्मा, कैलाश पंत, गोपाल सिंह मेहता, अखिलेश श्रीवास्तव, हरीश कुमार, भगत सिंह, संदीप राना,, तारा चंद जोशी, भुवन महाराज, भुवन महर आदि पुलिस चौकी पहुंचे।
उन्होंने चौकी में इस घटना पर रोष जताया। उन्होंने तत्काल इस मामले में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करने और रात्रि में गश्त करने की मांग की। पुलिस को सौंपे पत्र में कहा कि गोवंशीय पशुओं के अंगों के अवशेष मिलने से व्यापारियों में रोष है।
जल्द इस मामले में लिप्त लोगों को सजा दिलाई जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुर्नरावृत्ति न हो, जन समुदाय की भावना आहत न हो। चौकी इंचार्ज एसआई प्रियांशु जोशी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Khatima News: खटीमा में रेलवे लाइन के पास मिला घायल व्यक्ति, सरकारी अस्पताल रेफर
-
