Khatima News: खटीमा में रेलवे लाइन के पास मिला घायल व्यक्ति, सरकारी अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र में बुधवार की रात एक व्यक्ति रेलवे लाइन के पास घायल हालत में पड़ा मिला। 108 सेवा ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जिसका बांया हाथ कटा था। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना भेजी।

पुलिस को भेजी सूचना में संयुक्त निदेशक डॉ. केसी पंत ने कहा है कि 108 सेवा द्वारा रात करीब 10 बजे बरी अंजनिया निवासी 28 वर्षीय हरदीप सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया। जिसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया कि घायल के परिजनों ने बताया कि वह रेलवे पटरी के पास घायल पड़ा था। इधर, बताया गया कि हरदीप का बांया हाथ कोहनी के नीचे से कटा था। 

यह भी पढ़ें- Khatima News: अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, पांच झोपड़ियां ध्वस्त, सार्वजनिक भूमि, खंती व नाले को किया मुक्त

संबंधित समाचार