प्रयागराज : पुलिस जीप की बोनट पर बैठकर बनाया वीडियो, युवक गिरफ्तार
प्रयागराज, अमृत विचार। मऊआइमा थाने की जीप की बोनट पर बैठकर रील बनाना एक युवक के लिए जी का जंजाल बन गया। पुलिस ने युवक की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के अली वृसिंहपुर गांव में बीते एक हफ्ते पहले मऊआइमा थाने की पुलिस किसी मामले में जांच करने पहुंची हुयी थी। पुलिस की जीप सड़क के किनारे खड़ी हुयी थी। पुलिस वाले गांव में दबिश देने गए थे। उस वक्त गांव का रजनीश कुमार पटेल पुत्र रामकैलाश पुलिस की जीप को देख की बोनट पर बैठ कर अपने साथी से रील बनवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसकी रील पर लोगों की निगाह पड़ी तो वीडियो को यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया। इसके अलावा कार्रवाई की मांग शुरू कर दी गई।
शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुये मऊआइमा थाने की पुलिस ने युवक की तलाश शुरु कर दी। गुरुवार की सुबह युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर मऊआइमा वीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें -बांदा : पड़ोसी युवक पर 9 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
