हरदोई : गंदगी मिलने पर सीडीओ ने वार्डन को फटकारा, कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/ टोडरपुर/ हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद के टोडरपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का सीडीओ ने निरीक्षण किया। विद्यालय की रसोई में निरीक्षण में कमियां मिलने पर अध्यापकों को फटकार लगाकर खाना चेक करने के निर्देश दिए।
  
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने गुरुवार को टोडरपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित कई गांव का निरीक्षण किया।हरदोई से सीधे टोडरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर समूह सखियों को साड़ी वितरण किया। ब्लॉक से सीडीओ का काफिला कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचा।तो विद्यालय में हड़कंप जैसा माहौल दिखाई दिया।आवासीय विद्यालय में गंदगी देखकर वार्डन को कड़ी चेतावनी देते हुए फटकार लगाई। 

पूछताछ में बच्चों ने विद्यालय की कमियों को बताया। सीडीओ ने आवासीय विद्यालय की रसोई का बारीकी से निरीक्षण किया। वहां भी फैली गंदगी और अव्यवस्था पर अध्यापकों को फटकार लगाते हुए बीडीओ से खाने की जांच करने को कहा।विद्यालय की वार्डन और अध्यापकों को सुधार लाते हुए सभी कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें -बहराइच : जबरन धर्मांतरण करवाने वाले आठ गिरफ्तार, केस दर्ज

संबंधित समाचार