प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान संबंधों की प्रतिबद्धता को मान्यता : जयशंकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ मिलना भारत और फ्रांस के संबंधों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों के समाधान में योगदान को प्रदर्शित करता है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ प्रदान किया जाना भारत-फ्रांस संबंधों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता है। यह उनकी अंतरराष्ट्रीय साख और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों के समाधान में योगदान को भी प्रदर्शित करता है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुभकामनाएं, जिनका वैश्विक मामलों में नेतृत्व काफी लोगों के लिए प्रेरणा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी को बृहस्पतिवार को ‘एलिसी पैलेस’ (फ्रांसीसी राष्ट्रपति आवास) में देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। 

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार