Kashipur News: एक गलती ने दिलवा दी निकाय व लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, आखिर क्यों...
काशीपुर, अमृत विचार। टांडा तिराहा से ठेले हटाने के विरोध में ठेला व फड़ व्यापारियों ने निकाय व लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। जिसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शुक्रवार को न्यू आजाद ठेला खोखा यूनियन अध्यक्ष इलियास माहीगीर, कांग्रेस नेता संदीप सहगल व बसपा नेता एमए राहुल के नेतृत्व में ठेला व फड़ व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपा। जिसमें कहा कि काशीपुर में करीब 20 वर्ष पूर्व टांडा तिराहा से अलीगंज की ओर जाने वाली सड़क के किनारे फल, सब्जी आदि के ठेले लगाने की अनुमति दी थी। तब से वहां ठेले लगाकर परिवार की गुजर-बसर करते आ रहे हैं।
लेकिन, अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन द्वारा उन पर जुल्म ढाया गया है। उस स्थान पर करीब डेढ़-दो माह से ठेले न लगने देने से उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट गहराता जा रहा है और उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कहा कि शीघ्र ठेले नहीं लगाने दिए तो आगामी निकाय और लोकसभा के चुनावों का बहिष्कार करने के लिए विवश होना पड़ेूगा।
इस दौरान वसीम, राशिद, जाहिद, नासिर, प्रमोद कुमार, कन्हैया, विजय, शायदा, दौलतराम, नवाबजान, रिजवान, जावेद, सादिक, शेर मोहम्मद, गफ्फार, राशिद हुसैन, इकबाल, नदीम, सुरेश सागर, नजाकत रामू व सुरेश कुमार आदि थे।
यह भी पढें- Khatima News: गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में कार्रवाई की मांग, बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
