Khatima News: गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में कार्रवाई की मांग, बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। बजरंग दल ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर गो वंश के अवशेष मिलने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने नौगवांनाथ निवासी प्रेम राजपूत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है इसकी विवेचना चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई प्रियांशु जोशी को सौंपी गई है। 

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने खडंजा मार्केट, आजाद बाजार व सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। कहा कि इस मार्ग पर अत्यधिक भीड़ होने से महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के जिला संयोजक हिमांशु कन्याल, बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष सोनू दत्ता, सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल संजीव विश्वास आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पीपीपी मोड पर स्लाटर हाउस बनाने पर भड़के जनप्रतिनिधि, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार