Khatima News: लकड़ी व्यापारियों ने रखी जगह या मुआवजा देने की मांग, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी से की मुलाकात
खटीमा, अमृत विचार। वन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जोशी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। लकड़ी व्यापारियों ने उनको व्यापार करने के लिए अन्यत्र जगह देने या मुआवजा देने की मांग उठाई।
लकड़ी व्यवसायियों ने कहा कि जहां वह अब तक व्यापार करते थे उन्हें वहां से हटाया जा रहा है। व्यापारी लगभग 50 वर्षों से वहां अपना व्यापार करते आए हैं। व्यापारियों ने व्यापार करने के लिए कहीं अन्य स्थान पर जगह दी जाए या आर्थिक मुआवजा दिया जाए। व्यापारियों ने उनके ऊपर लगे मुकदमे वापस लेने, टालों में रखे स्टॉक का बार-बार चेकिंग के नाम पर अधिकारियों द्वारा परेशान करने पर रोक लगाने की मांग उठाई।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोशी ने व्यापारियों कि हर संभव सहायता सरकार से दिलाने व उनकी मांग प्रदेश नेतृत्व के सामने रखने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान मुकंदी मित्तल, अकरम खान, महेश कापड़ी, चारु तिवारी, जोगेंद्र लाल डाबर, राहुल सक्सेना, दीपेश तिवारी तथा भाजपा नगर महामंत्री मनोज वाधवा मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Khatima News: गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में कार्रवाई की मांग, बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
