रामनगर: कानिया में मस्जिद निर्माण की सूचना पर बिफरे हिंदूवादी संगठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। प्रशासन ने मस्जिद निर्माण की सूचना को दिया गलत करार रामनगर। ग्राम कानिया में कथित रूप से एक घर मे मस्जिद का निर्माण किये जाने सूचना से हिंदूवादी संगठनों में रोष फेल गया।

आरोप था कि एक ब्यक्ति कानिया में अपने मकान में अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण करा रहा है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मौके पर जैसे ही पहुचे लोगो ने उन्हें घेर लिया तथा निर्माण करा रहे ब्यक्ति के क्रिया कलाप की जांच की मांग की।

 मौके पर ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनो से जुड़े कार्यकर्ताओं  ने आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय के लोग  सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर  रहे है। इससे पूर्व भाजपा के नगर अद्यक्ष मदन जोशी ने भी एसडीएम गौरव चटवाल ने मामले की जांच किये जाने की मांग की थी।

नायब तहसीलदार दयाल चन्द्र मिश्रा ने कहा कि संपूर्ण आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल  निर्माण कार्य रोका गया है। उधर नायब तहसीलदार ने दूरभाष पर बताया कि मस्जिद बनाये जाने सूचना भ्रामक है। जिस ब्यक्ति पर आरोप लगा है। वह सऊदी अरब से लौटा है और वह कानिया में भूमि खरीदकर अपना मकान बनवा रहा है।

फिर भी इस सारे प्रकरण पर प्रशासन की पूरी नजर है। मौके पर मस्जिद निर्माण के कोई साक्ष्य  नहीं मिले है। इस दौरान भाजपा नेता और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत, हिंदूवादी नेता सूरज चौधरी, किशोर शर्मा, हिरदेश शर्मा, पंकज धस्माना, वीरेंद्र अधिकारी ,कपिल  नेगी बटिस्टा जिला पंचायत सदस्य किशोरीलाल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार