पर्यावरण संरक्षण : सीएचसी और पीएचसी में हुआ पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करछना/नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना में वन महोतस्व के अतर्गत वृहद पौधरोपण किया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. केबी सिंह ने अस्पताल परिसर में आयोजन में कहा कि प्रत्येक व्यक्तियों को हर वर्ष पौधरोपण करना चाहिए। इन्ही पौधो से सभी को आक्सीजन मिलता है और पर्यावरण में संतुलन बना रहता है। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरांव, धरवारा, बीरपुर मे भी डॉक्टरों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर डॉ. एमके शुक्ला, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. रियाजुद्दीन, डॉ. मिथिलेश द्विवेदी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -कार्य में तेजी लाएं पंचायत सहायक नहीं तो होगी कार्रवाई : ADO

संबंधित समाचार