Almora News: जिले में बारिश से 15 मार्ग बंद, जनजीवन प्रभावित, सावधानी बरतने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण अल्मोड़ा में जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिले में 15 से अधिक मोटर मार्ग अभी भी आवाजाही के लिए बंद हैं। शुक्रवार को चनौदा मोटर मार्ग पर भी बड़े-बड़े बोलडर और मलबा आने से यह मार्ग भी आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गया।आसपास के डेढ़ दर्जन गांव का संपर्क जिले से कट गया। जिले के कई हिस्सों में दैनिक सामान की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही। 

बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं, हालांकि शुक्रवार को धूप आने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन मोटर मार्गों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन और बारिश की संभावना है। जिलाधिकारी ने सभी से मानसून में सतर्कता बरतने को कहा है। 

यह भी पढ़ें- Almora News: डीएम ने दिये निर्देश, मुख्य नदियों में गिरने वाले नालों की हो सफाई

संबंधित समाचार