Rail News : गोरखपुर से कुछ ट्रेनें की गयी निरस्त
गोरखपुर, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की पर्याप्त उपलब्धता न रहने के कारण कुछ गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुम्बई सेण्ट्रल से 19 जुलाई से 30 अगस्त तक चलाई जाने वाली 09183 मुम्बई सेण्ट्रल-बनारस साप्ताहिक विशेष गाड़ी ,बनारस से 21 जुलाई से 01 सितम्बर तक चलाई जाने वाली 09184 बनारस-मुम्बई सेण्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी, वापी से 16 जुलाई से 27 अगस्त तक चलाई जाने वाली 09005 वापी-इज्जतनगर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी तथा इज्जतनगर से 17 जुलाई से 28 अगस्त तक चलाई जाने वाली 09006 इज्जतनगर-वापी द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
ये भी पढ़ें -महाकुंभ 2025 : तीन हजार करोड़ की लागत से होगा रिंग रोड का निर्माण, NHAI की है योजना
