पीलीभीत: सुबह घर से निकला ग्रामीण और शाम को नदी में मिली लाश, हत्या का शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/जहानाबाद, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक ग्रामीण की मौत हो गई। उसका शव ग्राम पट्टी कंजानाथ से गौनेरी दान की तरफ बहने वाली नदी में मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गौनेरा निवासी 50 वर्षीय महेंद्र पाल पुत्र ओमकार मजदूरी करते थे। उनका शव पट्टी कंजानाथ की तरफ से गौनेरी दान की तरफ बहने वाली नदी में शुक्रवार शाम चार बजे मिला। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले आ गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

परिजन ने बताया कि मृतक सुबह 10 बजे घर से निकला था। एक युवक पर हत्या करने का शक जताया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजन व ग्रामीणों से जानकारी की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के चार विवाहित पुत्री  जबकि दो पुत्रों में एक अविवाहित है। पति की मौत के बाद पत्नी मालती देवी का रोकर बुरा हाल रहा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: गोदाम का सौदा तय होने के बाद नहीं कराया बैनामा, हड़पे 22.84 लाख...अब फंसे 

संबंधित समाचार