‍BREAKING: पेड़ों की नीलामी की गड़बड़ी में फंसे अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। मीरगंज में बतौर एसडीएम तैनाती के दौरान अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रोहित यादव ने मीरगंज के ग्राम फिरोजपुर में ग्राम पंचायत की भूमि पर स्थित यूकेलिप्टस के पेड़ों की नीलामी में गंभीर अनियमितता की। प्रारंभिक जांच में यह पुष्ट होने के बाद राज्यपाल के आदेश पर जांच बैठाई गई है। पीसीएस अफसर रोहित यादव …

बरेली। मीरगंज में बतौर एसडीएम तैनाती के दौरान अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रोहित यादव ने मीरगंज के ग्राम फिरोजपुर में ग्राम पंचायत की भूमि पर स्थित यूकेलिप्टस के पेड़ों की नीलामी में गंभीर अनियमितता की। प्रारंभिक जांच में यह पुष्ट होने के बाद राज्यपाल के आदेश पर जांच बैठाई गई है।

पीसीएस अफसर रोहित यादव पर प्रभारी अधिकारी अभिलेखागार के दायित्वों का निर्वाह्नन अत्यंत लापरवाही पूर्वक किया गया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि रोहित उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करते हैं। शासन ने एसीएम प्रथम को अनुशासनहीन माना है।

उप्र सरकारी सेवक नियमावली 1999 के नियम-7 के तहत अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करते हुए आयुक्त मुरादाबाद मंडल को पदेन जांच अधिकारी नामित किया है। इसके साथ ही विभागीय कार्यवाही में विभागीय पक्ष प्रस्तुूत करने के लिए उप जिलाधिकारी मीरगंज को पदेन प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नामित किया है। राज्यपाल के आदेश पर विशेष सचिव संजय कुमार सिंह ने जांच करने के निर्देश जारी करते हुए चिट्ठी बरेली और मुरादाबाद को कार्यालय ज्ञाप भेजा है।

संबंधित समाचार