Farrukhabad News : जमीन के लिए की थी युवक की हत्या, भाभी, चाचा व चाची निकले कातिल, मां-पिता का था इकलौता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया।

फर्रुखाबाद में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर भाभी, चाचा व चाची को गिरफ्तार कर लिया। जमीन के लालच में अपनों ने ही मौत के घाट उतार दिया था।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना कमालगंज क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात युवक की हुई हत्या में उसके परिजन ही कातिल निकले हैं। हत्या के मामले में 5 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी भाभी व चाचा चाची को हिरासत में ले लिया है। उसकी हत्या का कारण उसकी जमीन जायजाद बताई जा रही है।

थाना क्षेत्र के  गांव खेरे नगला निवासी कमलेश की हत्या में  योगेंद्र राजपूत पुत्र वेदराम ने गांव के गिरीश चंद राजपूत, उनके बेटे सोनू ,मोनू व पत्नी सुशीला देवी एवं सोनू की पत्नी राधा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कमलेश बिल्डिंग कांट्रैक्टर योगेंद्र के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। कमलेश कमालगंज निवासी एक पत्रकार के यहां किराए पर रहता था।

सोनू ,मोनू ने बाइक देने के लिए शुक्रवार  की सुबह कमलेश को अपने घर बुलाया था। शाम को पत्रकार ने कमलेश का फोन मिलाया तो उसका फोन बंद मिला। तब पत्रकार ने कमलेश की गुमशुदगी  दर्ज कराई। शुक्रवार को देर शाम पुलिस व योगेंद्र गांव में कमलेश को तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें गांव वालों ने बताया कि कमलेश अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था।

सोनू व मोनू से विवाद हो रहा था। उसी दौरान दोनों भाई कुर्सी सहित कमलेश को उठाकर घर के अंदर ले गए थे। सोनू ,मोनू ,राधा एवं शीला ने गला दबाकर कमलेश को मार डाला। कमलेश के शव को बोरी में बंद कर बेड के नीचे  बक्से में छुपा दिया। योगेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कमलेश की हत्या के षड्यंत्र में गिरीश चंद भी शामिल है।

ग्राम खेरे नगला निवासी  कमलेश की हत्या कर शव को बक्से में बंद कर दिया । कमलेश कमालगंज रेलवे रोड निवासी पत्रकार के घर पर नौकरी करता था। कमलेश अपने बाप का इकलौता बेटा था। मां बाप   पहले ही स्वर्ग सिधार गए थे।उसके नाम मकान व खेत है। चाचा गिरीश खेती करते हैं। कमलेश कभी कभार गांव जाकर वापस उसी दिन लौट आता था। गांव वालों ने कमलेश को घर पर देखा था।

जायदाद की रंजिश में कमलेश की हत्या कर दी गई और शव को नीचे कमरे में रखे बक्से में बंद कर दिया गया। बक्से के एक  कुंडे में ताला भी लगा हुआ पाया गया। मोहन दुबे को गिरीश ने घर पर कमलेश के न आने की जानकारी दी। तो मोहन ने थाने में कमलेश की गुमशुदगी की सूचना दी थी। थाना प्रभारी ने खुदागंज चौकी इंचार्ज आनंद कुमार शर्मा को जांच के लिए गांव भेजा। श्री शर्मा ने गांव में कमलेश को तलाश किया।

किसी पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि कमलेश बक्से में बंद है। इसी सूचना पर चौकी इंचार्ज ने दो मंजिला मकान पर कमलेश व बक्से को तलाश किया। जब पुलिस ने नीचे वाले कमरे में जाकर बक्सा देखा पुलिस ने चाबी मंगा कर जब बक्सा खोला तो कमलेश बक्से में मृत देखकर पुलिस के होश उड़ गए। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कमलेश की जमीन जायदाद उसकी हत्या का कारण बनी है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

बताया गया है गिरीश के परिवार के बच्चों ने ही पड़ोस के लोगों को कमलेश के बक्से में बंद होने की जानकारी दी थी। चर्चा थी कि गिरीश के परिवार ने जायदाद हड़पने की रंजिश में कमलेश की हत्या की है। यदि रात गुजर जाती तो कमलेश के शव को गायब कर दिया जाता। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सीओ अमृतपुर एवं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।

संबंधित समाचार