अभिनेता सुनील शेट्टी ने टायर स्टार्टअप रीग्रिप में किया निवेश, कहा- जुड़ने को लेकर मैं बहुत ज्यादा हूं उत्साहित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरुग्राम। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने पुराने टायरों को रिसाइकल करने वाले स्टार्टअप रीग्रिप में निवेश करने की शनिवार को घोषणा की। शेट्टी ने एक बयान में कहा, “रीग्रिप से जुड़ने को लेकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। हम ना सिर्फ रिसाइकल (पुनर्चक्रण) की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं बल्कि कचरा घटाकर और हरेक टायर का जीवन बढ़ाकर हरित भविष्य के लिए योगदान भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - ओहमियम और एक्वास्टिल में हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए हुआ करार

नवाचार और पर्यावरण अनुकूल प्रक्रियाएं अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार कर सकते हैं।” रीग्रिप पुराने और घिस चुके टायरों की मरम्मत कर उसे दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाने का काम करती है। नए टायरों की तुलना में लगभग आधी कीमत पर मिलने वाले इन टायरों का इस्तेमाल छोटी एवं मझोली ट्रक परिवहन कंपनियां करती हैं।

इस स्टार्टअप के पहले निवेशक महावीर प्रताप शर्मा ने कहा कि टायरों के नवीनीकरण से जुड़ा यह ब्रांड उनके निवेश के लिए हर हाल में फायदे का सौदा है। रीग्रिप के संस्थापक तुषार सुहालका ने कहा, “हम चक्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों और पर्यावरणीय दायित्व की शक्ति में विश्वास करते हैं।

हमारी यात्रा अभी शुरू हुई है, लेकिन हम एक स्थायी प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके जरिये हम किफायती समाधान, कचरा घटाने और हरित एवं स्वच्छ ग्रह में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

ये भी पढ़ें - SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, MCLR में की 5 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी, यहां जानें नई दरें

संबंधित समाचार