रुद्रपुर: आरती की मौत मामले में ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता द्वारा फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

जानकारी के अनुसार शिवनगर वार्ड सात निवासी विजय पाल ने बताया कि 12 साल पहले उसकी बहन आरती की शादी रेशमबाड़ी निवासी अजय पाल शर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप था कि बहन की सास फूला देवी, ससुर तिलक राम, ननद ममता, ननदोई महेश कुमार, देवर ओम वीर उसके दामाद को भड़काते थे और दामाद बहन को बेल्ट व डंडे से बेरहमी से पीटता था।

आरोप था कि कुछ समय पहले दामाद ने एक प्लाट किश्तों पर खरीदा और उसकी भरपाई के लिए बहन पर दबाव बनाने लगा। उसकी बहन को मायके से रकम लाने का दबाव बनाया जाता था। जिससे तंग आकर 29 जून को बहन आरती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली और हाथों पर लिखे गए सुसाइड नोट पर लिखा था कि वह साजिशन लिखा गया, क्योंकि उसकी बहन बहुत ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं थी और दोनों हाथों पर सुसाइड नोट लिख पाना संभव नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

संबंधित समाचार