हल्द्वानी: एक साल का वेतन नहीं देने पर नियोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक साल से अधिक का वेतन नहीं देने पर कर्मचारियों ने नियोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विश्व भारती ऐजुकेशनल डेवलपमेंट ट्रस्ट के 21 कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी पंकज भट्ट को तहरीर सौंप कर बताया कि कमलेश पालीवाल ने उन्हें अलग-अलग पद व वेतन पर नियुक्त किया। वह सभी छड़ायल स्थित हल्द्वानी कार्यालय में तैनात थे। उन्हें अभी तक नवंबर 2021 से दिसंबर 2022 तक करीब एक साल का वेतन नहीं दिया गया है।

जब भी वेतन मांगों तो कमलेश पालीवाल जल्द ही भुगतान करने का आश्वाससन देते हैं। अब वह किसी भी कर्मी का फोन नहीं उठा रहे हैं। शिकायत पर एसएसपी ने कमलेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निेर्देश दिए हैं। एसएसपी से मिलने वालों में भावना भट्ट, ललित मोहन, गायत्री, दीपा, नीरज पंत, जुलेखा, कमल, गोविन्द वल्लभ, हरीश चन्द्र, चन्द्र शेखर, मनोज कुमार, आलम हवाली, जीवन, हेमा, यमुना, गणेश मेहता, राकेश कुमार, नीती रावत, शबनम, उदित सिंगल, पुष्पा शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

 

संबंधित समाचार