काशीपुर: बहला नदी व महादेव नहर हुए ओवरफ्लो, बाढ़ जैसे हालात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आधा दर्जन कॉलोनियों में तीन से चार फीट तक भरा पानी

घरों में तैरते नजर आए सिलेंडर, लोगों ने रोष जताकर किया प्रदर्शन  एसडीएम और तहसीलदार ने किया कॉलोनियों का निरीक्षण

काशीपुर, अमृत विचार। शुक्रवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश से बहला नदी व महादेव नहर में ओवरफ्लो हो गया। जिस कारण करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में बाढ़ की नौबत आ गई। कई जगह लोगों के घरों में तीन से चार फीट तक पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। एसडीएम और तहसीलदार ने टीम के साथ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर सहायता का आश्वासन दिया।

शुक्रवार की रात लगातार कई घंटों तक मुसलाधार बारिश होने और बहला नदी व महादेव नगर में पानी ओवरफ्लो चलने से करीब आधा दर्जन कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। नदी और नहर का पानी विशाल नगर, श्यामपुरम् कॉलोनी, मालवा फार्म, सांडखेड़ा, कुंडेश्वरी, साईं धाम कॉलोनी, प्रकाश सिटी में घुस गया।

पानी इतना अधिक था कि कई घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। कई स्थानों पर घरों के अंदर सिलेंडर समेत अन्य सामान तैरते नजर आए। स्थिति इतनी भयावह थी कि इन कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात नजर आए। बहला नदी का पानी कुंडेश्वरी रोड पर आने से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इधर, शहर में गंगे बाबा रोड, आर्य नगर, महेशपुरा, दुर्गा कॉलोनी, पशुपति विहार, आनंद विहार, जसपुर खुर्द में भी जलभराव नजर आया। बताया जा रहा है कि मालवा फार्म के आगे नदी का किनारा टूटने से पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोगों के घरों में पानी घुसने से उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

इधर, नदी और नहर का पानी कॉलोनियों में घुसने से कुंडेश्वरी के ग्रामीण और कॉलोनी वासियों ने रोष जताकर प्रदर्शन किया। कुंडेश्वरी में एक घर की चाहरदीवारी ढह गई है। सूचना मिलने पर एसडीएम अभय प्रताप, तहसीलदार यूसुफ अली राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कॉलोनीवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। साथ ही इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। एसडीएम अभय प्रताप ने बताया कि शनिवार दोपहर में नहर और नदी का पानी कम हो गया था। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों के आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: 24 नाली भूमि का करार हुआ, गांव वालों की जमी पर कब्जा कर बना दिया रिसोर्ट
 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा