बहराइच डीआईओएस कार्यालय पर मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद 16 सूत्रीय ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। सभी मांगें पूरी किए जाने की मांग की।

शहर के गेंदघर मैदान में स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शनिवार को माध्यमिक शिक्षक एकत्रित हुए। सभी ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वाहन पर कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर धरना दिया। प्रधानाचार्य दीनबंधु शुक्ला ने कहा कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। संघ के राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मांगों पर अमल न होने पर एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है। इसके बाद सभी ने 16 सूत्रीय मांग पत्र ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक शिवेंद्र पांडे को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को दिया। 

इस दौरान घनश्याम मिश्र, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, जिला मंत्री सचिंद्र पाठक, जिला कोषाध्यक्ष डॉ जसवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरवर प्रसाद त्रिपाठी, राजीव कुमार श्रीवास्तव, ब्रजराज यादव, जनार्दन गुप्ता, मोहम्मद शफीक आलम, यशपाल सिंह, अखिलेश पाठक, अभिषेक पाठक, शमीम अहमद, दीपक कुमार, आयुष उपाध्याय, रामसागर, सतविंदर सिंह सैकड़ों जिले के गणमान्य शिक्षक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : प्रार्थनापत्र देने जा रहे दम्पति पर फायरिंग, बाइक से आये थे हमलावर

संबंधित समाचार