Bareilly: सपा की सदस्यता से दो और नेताओं ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी में उपेक्षा से आहत दो और नेताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। राजीव नगर, गुलाबवाड़ी रोड निवासी युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष, पूर्व जिला सचिव ओमपाल प्रजापति ने अखिलेश को भेजे इस्तीफे में कहा है कि 23 वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहा हूं।

मैंने पार्टी को हमेशा तन, मन, धन से सदैव चुनाव लड़ाया है। जेल भरो आंदोलन में कई बार जेल गया लेकिन संगठन के वरिष्ठजन उपेक्षा कर रहे हैं। हाल ही में लखनऊ के कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आने का निमंत्रण दिया गया था लेकिन जिलाध्यक्ष ने मेरा नाम लखनऊ नहीं भेजा और न ही सम्मान दिया।

ऐसी स्थिति में पार्टी की सेवा करने में असमर्थ हूं। इसी तरह चंद्रगुप्त पुरम कालोनी निवासी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंद्रपाल नंदा ने भी जिलाध्यक्ष पर लखनऊ के कार्यक्रम में नाम न भेजने का आरोप लगाते हुए सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: महिला जिला अस्पताल में एक और बच्चे की मौत, सीएमएस बोलीं- मुझे पता नहीं...

संबंधित समाचार