बहराइच: नहर में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार। जिले के पैड़ी गांव के निकट रविवार दोपहर में एक अज्ञात युवक का शव धारा में बहता जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पयागपुर थाना के पैड़ी गांव के निकट से सरयू नहर की शाखा निकली है। गांव के सामने जाने वाली नहर में रविवार दोपहर में एक अज्ञात युवक का शव लोगों ने तैरता देखा। शव तेज धारा में बहता हुआ आगे गया। इसके बाद सायफन में फंस गया। इस पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजकर शव को बाहर निकलवाया गया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच है। थानाध्यक्ष के मुताबिक शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: धर्मांतरण करने के आरोप में एक गिरफ्तार, ईसाई साहित्य बरामद

संबंधित समाचार