Jaspur News: एक किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। पुलिस द्वारा बढ़ते नशे के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए इससे जुड़े लोगों की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू के नेतृत्व में गश्त के दौरान जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह में एक महिला को 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। 

उसके पास से गांजा बिक्री के 530 रुपये भी बरामद हुए हैं। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि यह महिला काफी समय से नशे के धंधे से जुड़ी है। महिला के विरुद्ध जसपुर कोतवाली में पूर्व में आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के 5 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- Kashipur News: नहर में नहाते समय कल गायब हुआ कामिल का शव बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका