बरेली: जमीन बेचकर जालसाजों ने की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी महबूब हुसैन ने जोगी नवादा निवासी दयाराम और डॉ. मनोज कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाना बिथरी चैनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महबूब हुसैन का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2014 में दयाराम और डॉ. मनोज कुमार से चंदपुर बिचपुरी में 108.32 वर्ग गज का आवासीय प्लाट 2.70 लाख रुपये में खरीदा था। 

उस वक्त दयाराम और डॉ. मनोज ने कहा था कि यदि जमीन बीडीए प्राधिकृत होगी या किसी अन्य का कब्जा होगा तो रुपये वापस कर देंगे। ऐसा न होने पर दूसरी जगह प्लॉट खरीदकर दे देंगे, लेकिन यह प्लॉट अब बीडीए के अधिकृत हो गया है। महबूब ने बताया कि जब उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर बिथरी पुलिस ने दयाराम और डॉ. मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- बरेली: थाने से चंद कदम की दूरी पर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

 

 

संबंधित समाचार