Somvati Amavasya: हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, कल से नहीं पड़ेंगे कोई तीज-त्योहार, जानें क्यों... 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। सोमवती अमावस्या पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए हरिद्वार नगरी पहुंचे। लेकिन स्नान के लिए श्रद्धालुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंगा घाटों में पानी कम होने से श्रद्धालु परेशान रहे। इसके साथ ही सिल्ट आने के बाद गंगनहर को बंद कर दिया गया। हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए घुटनों तक ही पानी मिला जिससे श्रद्धालुओं का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

कल यानि मंगलवार से पुरुषोत्तम मास की शुरूआत हो जायेगी। जिससे एक माह तक कोई त्योहार नहीं पडेंगे। पुरुषोत्तम मास जिसे अधिक मास भी कहते हैं, इसके चलते हिंदू पंचांग में 13 महीनों की गणना होती है। पुरुषोत्तम मास प्रत्येक तीसरे वर्ष आता है, अर्थात, अगला पुरुषोत्तम मास 2026 में पड़ेगा।

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य सभी 12 राशियों में प्रवेश करते हैं लेकिन पुरुषोत्तम मास ऐसा महीना है जिसमें वह किसी राशि में नहीं रहते। इस मास के बाद सभी पर्व शुद्ध श्रावण में 17 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। उधर, सोमवार रात 10 बजे तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वहीं प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र को 11 सुपर जोन, 22 जोन, 42 सहायक जोनल व 93 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही एक पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 32 सीओ, 242 एसआई व एएसआई, 1150 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी, 11 कंपनी पीएसी, 07 कंपनी सीपीएमएफ, 1360 रिक्रूट आरक्षी के साथ दो एटीएस टीम को तैनात किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज का फाटक टूटा, शहर में हाई अलर्ट

संबंधित समाचार