भीमताल: सालों से बंद है गैराखाड़-कैलाश द्वार मार्ग, खाई में बदला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेस ने पर्वतीय क्षेत्रों की उपेक्षा का लगाया आरोप, जल्द मरम्मत नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

भीमताल, अमृत विचार। कांग्रेस ने सालों से बंद पड़े गैराखाड़-कैलाश द्वार मार्ग को शासन व प्रशासन पर निशाना साधा है। पर्वतीय व दूरस्था क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि गैराखाड़-कैलाश द्वार मार्ग पिछले सात-आठ सालों से बंद है। सालों पूर्व यह दैवीय आपदा में यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। तब से मार्ग की मरम्मत नहीं हुई।

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि विधायक-सांसद, शासन, प्रशासन सभी से गुहार लगाई लेकिन आज तक मार्ग नहीं बन सका है। मार्ग में जगह-जगह दरारें, झाड़ियां हैं। मरम्मत नहीं होने से अब यह मार्ग जानलेवा खाई में बदल चुका है।

उन्होंने कहा कि इस वजह से ग्राम सभा बबियाड की आबादी प्रभावित हो रही है। उपजाऊ जमीन होने के बाद भी सड़क नहीं होने से काश्तकार उपज को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। विद्यार्थियों को कई किमी पैदल सफर तय कर स्कूल तक जाने को मजबूर हैं।

नतीजा, युवा-किसान पलायन को विवश हैं। शर्मा ने कहा कि एक तरफ सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए सीएम एप लॉन्च करते हैं। अब  खाई भरने के लिए खाई एप लॉन्च करनी पड़ेगी। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। 

यह भी पढ़ें: किसी भी व्यक्ति को जानना है बेहतर? मांग लीजिए उनकी प्लेलिस्ट

 

संबंधित समाचार